बाराबंकी, मार्च 13 -- देवा शरीफ। क्षेत्र के ग्राम उखड़ी में टूटे पड़े नहर पुल की खबर हिन्दुस्तान में छपने के बाद विभाग ने संज्ञान लेते हुए उसे ठीक करा दिया है। इसको लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीणों ने कहा कि इसी रास्ते से क्षेत्र के छोटे छोटे बच्चे पढ़ने के लिए पैदल और साइकिल से आया जाया करते थे। जिसको लेकर अभिभावकों में प्राय: किसी अनहोनी को लेकर आशंका बनी रहती थी लेकिन हिन्दुस्तान ने इस मुद्दे को प्रमुखता के साथ उठाकर समस्या का निदान करा दिया। देवा ब्लॉक के ग्राम उखड़ी नहर पुल का एक हिस्सा काफी दिनों से टूटा पड़ा था। टूटे पुल के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थी। टूटे पुल के कारण आसपास के गांव वालों, किसानों और लोगों को तमाम परेशानियां थी। हिन्दुस्तान में यह खबर प्रकाशित होने के बाद टूटे पुल को सही कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दु...