रुडकी, मार्च 24 -- पिरान कलियर में गाटर वाले पुल के सामने बनी सड़क और पुल की जर्जर हालत को लेकर समाजवादी पार्टी ने नाराजगी जताई है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी और समाजवादी पार्टी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली ने मौके का निरीक्षण कर बताया कि मार्ग पूरी तरह टूट चुका है। पुल की सरिया भी क्षतिग्रस्त होकर बाहर आ गई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। नेताओं ने कहा कि यदि पुल और सड़क की जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से यथाशीघ्र इस समस्या का समाधान कराने की मांग की। महंत शुभम गिरी और मौसम अली ने कहा कि पिरान कलियर एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है, जहां हर रोज बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय लोग आवाजाही करते हैं। ऐसे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.