भागलपुर, मई 19 -- कजरैली, संवाददाता। जिले में पुल पुलिया क्षतिग्रस्त और ढहने के क्रम के बीच हिन्दुस्तान अखबार में सोमवार को 'दरियापुर-हरनाथपुर सड़क का पुल जर्जर' शीर्षक से खबर छपा। इसके बाद सोमवार को ही जिले के अभियंताओं की टीम हरनाथपुर सड़क के जर्जर पुल पर पहुंचकर सघन जांच की। अभियंताओं ने पुल ढहने की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुल पर पत्थर लगाकर आवागमन बंद करा दिया। सड़क के पास बोर्ड लगाकर यात्री को पुल क्षतिग्रस्त होने की सूचना दी गई। क्षतिग्रस्त पुल पर दुर्घटना की आशंका से ग्रस्त ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीण जयराम सिंह, मनोज चौधरी, सोनू कुमार ने बताया कि जर्जर पुल पर भारी वाहनों के गुजरते ही दुर्घटना की आशंका थी। यह भी पढ़ें- झाझा सिमुलतला राष्ट्रीय उच्च पथ 333 ए में डहुआ जोर पुलिया जर्जर वहीं कार्यपालक...