महोबा, अप्रैल 17 -- खन्ना, संवाददाता। ट्रैक्टर पलटनें से चालक की ट्रैक्टर में दबकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। कबरई थाना के सुनैचा गांव निवासी परशुराम यादव का 19 वर्षीय बेटा ठेकेदार यादव ट्रैक्टर चलाकर इचौली से पहरा जा रहा था। रास्ता में अटघार गांव के पास पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया जिससे ट्रैक्टर पलट गया। चालक ट्रैक्टर से दब गया। हादसा के बाद आस पास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर में दबे युवक को निकला। मगर युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस के द्वारा परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। स्थानीय लोगो...