गढ़वा, मार्च 28 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुका पंचायत अंतर्गत निमिया टोला स्थित बुका नदी पर बनी क्षतिग्रस्त पुलिया इन दिनों राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। पुलिया की जर्जर स्थिति के कारण आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। उससे ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों का माहौल है। शनिवार को भी बुका निवासी विनोद राम अपनी बाइक से पुलिया पार करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गए। उससे वह घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घायल विनोद को पुलिया से बाहर निकाला और इलाज के लिए भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार यह पुलिया पिछले वर्ष बरसात के दौरान आई बाढ़ में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। उस समय स्थानीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.