सोनभद्र, दिसम्बर 10 -- सोनभद्र,हिंदुस्तान संवाद। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के पकरी गांव में शाहगंज राजवाहा नहर पर स्थित पुलिया के क्षतिग्रस्त हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया के लंबे समय से क्षतिग्रस्त होने के बावजूद मरम्मत या नए निर्माण की कोई कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन से तत्काल निर्माण कराए जाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यह पुलिया गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने का प्रमुख साधन है। इसके क्षतिग्रस्त हो जाने से किसानों को खेतों तक आने-जाने, बच्चों को स्कूल पहुंचने और बीमारों को उपचार के लिए बाहर ले जाने में काफी परेशानी हो रही है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.