बलिया, मई 26 -- बेल्थरारोड। त्रिमुहानी और तहसील कार्यालय के बीच एक निजी स्कूल के सामने स्थित जर्जर पुलिया पर मंगलवार को एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। यह तो संयोग ही रहा कि टेंपो पर सवार लोग बाल-बाल बच गया। घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मौजूद लोगों ने टेंपो में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। लोगों का कहना है कि लंबे समय से पुलिया जर्जर हो गई है और पुलिया के दोनों तरफ दीवार न होने के चलते जानलेवा बना हुआ है। लेकिन किसी भी विभाग के लोगों का ध्यान नहीं है। ग्रामीणों ने पुलिया की शीघ्र मरम्मत की और दोनों तरफ दीवार खड़ी करने की मांग की ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...