कन्नौज, मार्च 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र में भानपुर और महुआ नगला को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण कार्य ने अब रफ्तार पकड़ ली है। विभागीय ठेकेदार के अनुसार पुलिया पर सरिया बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि कल लेंटर की ढलाई की जाएगी। निर्माण कार्य तेजी से जारी रहने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। यह पुलिया पिछले लगभग एक वर्ष से क्षतिग्रस्त पड़ी थी, जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर छात्र-छात्राओं और किसानों को रोजाना आवागमन में दिक्कत होती थी। टूटी पुलिया के चलते यहां दुर्घटना का खतरा भी लगातार बना रहता था, जिससे ग्रामीणों में चिंता बनी रहती थी। ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत और मांग किए जाने के बाद खंड लोक निर्माण विभाग ने आखिरकार इस पुलिया के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.