मेरठ, फरवरी 25 -- मवाना। मेरठ रोड पर थाना क्षेत्र के पास स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। इस दौरान मुख्य मार्ग बंद होने से लोगों और व्यापारियों को काफी परेशानी होगी। नगर के मेरठ रोड पर थाना परिसर के निकट बनी पुलिया पिछले काफी समय से क्षतिग्रस्त पड़ी है। लगातार बढ़ते यातायात के दबाव के चलते पुलिया की स्थिति जर्जर हो गई थी, जिसके चलते अब इसके निर्माण का निर्णय लिया गया है। निर्माण कार्य शुरू होने के दौरान मेरठ रोड पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद किया जाएगा। ऐसे में ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्ग के रूप में बहसूमा बाईपास से डायवर्ट किया जाएगा। उधर, नगर में स्थानीय वाहन संचालकों पर भी इसका असर पड़ेगा। उन्हें भी लंबा चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचना होगा। उधर, मंगलवार को क्षेत्राधिकारी मवाना द्वारा थाना परिसर में व्याप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.