जमुई, अप्रैल 9 -- सिमुलतला। निज संवाददाता बीते बुधवार रात इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन पारादीप-हल्दिया-बरौनी पाइपलाइन से क्रूड ऑयल चोरी कर रहे अज्ञात अपराधियों की बड़ी साजिश को सिमुलतला पुलिस ने विफल कर दिया। गुरुवार को घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे पाइप लाइन के सुरक्षा प्रबंधन एवं प्रशासनिक सलाहकार सह सेवानिवृत्त डीआईजी विनोद कुमार ने स्थानीय पुलिस की सक्रियता की जमकर सराहना की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से न केवल चोरी टली, बल्कि एक संभावित बड़ी आपदा को भी रोक लिया गया। मालूम हो कि बीते अज्ञात अपराधियों द्वारा मंगलवार और बुधवार की मध्य रात सिमुलतला थाना क्षेत्र के बसतपुर जंगल स्थित बड़का सिमरा के पास पाइपलाइन से कच्चा तेल चोरी करने का प्रयास किया था। हालांकि, थानाध्यक्ष रूबी कुमारी और उनकी टीम की गश्त, खुफिया तंत्र व सक्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.