सोनभद्र, मार्च 31 -- सोनभद्र, संवाददाता। नगर पालिका परिषद के राबर्ट्सगंज नगर में शिवाजी मिनी स्टेडियम के चहारदीवारी के पीछे से होकर न्यू कालोनी जाने वाली सड़क पर निर्मित नाली अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। नाली भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके साथ ही नाली पूरी तरह से कूड़ों के ढेर के साथ पूरी तरह से झाड़ झंखाड़ से पटी पड़ी है। नाली जाम होने के चलते लोगों के घरों का पानी नहीं निकल पा रहा है और नाली का पानी ऐसे ही सड़कों पर बह रहा है। काफी दिनों से कूड़े से पटी नाली से उठ रही दुर्गंध से आस-पास के लोगों का घरो में रहना मुश्किल हो गया है। नगरवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष से शीघ्र ही नाली मरम्मत के साथ नाली की साफ-सफाई कराये जाने की मांग की है। नगरवासियों में रामू, जगत, बिरजू, संतोष, अक्षय ने बताया कि नाली मरम्मत न होने से और झाड़ झ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.