भदोही, मार्च 14 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के घरांव गांव से होकर चार किलोमीटर लंबी नहर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गई है। सामने गड्ढा पड़ते ही अनियंत्रित हुए बाइक सवार सीधे नहर में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। बस्ती में एंबुलेंस न पहुंचने से सड़क दुर्घटना में घायल व गंभीर बीमारी से पीड़ित रोगी दर्द से तड़पते रहते हैं। लगन में डीजे इस मार्ग पर आया तो घंटों फंसना तय है। एक तरफ खेत तो दूसरी तरह नहर होने के कारण वाहन पीछे घुम भी नहीं पाते। बार-बार सड़क पर मरम्मत कार्य न होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रीय ग्रामीणों की माने तो घरांव से अजयपुर, सुंदरवन कटेबना होते हुए यह मार्ग सीधे पिपरिस गांव में पहुंच जाती है। नहर मार्ग पर चलने से लोगों की दूरी काफी कम हो जाता है। विडंबना ही है कि वर्षों से सड़क जर्जर हाल में पड़ी है, लेकिन किसी अधिकारी...