क्षतिग्रस्त नहरों से सिंचाई संकट गहराया, त्यूणी क्षेत्र के किसानों की फसलें दांव पर
विकासनगर, जून 27 -- रघुवीर रावत त्यूणी तहसील क्षेत्र के चांदनी खड्ड में क्षतिग्रस्त नहरों के चलते आधा दर्जन गांवों के किसानों के सामने सिंचाई का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। पानी की आपूर्ति बाधित होने से सैकड़ों बीघा कृषि भूमि सूखने की कगार पर हैं, जिससे किसानों की आजीविका पर संकट मंडरा रहा है।
क्षेत्रीय खेती पर प्रभाव चांदनी खड्ड से रडू, मुन्धौल, कुल्हा, डेरसा, पयूनल, चौरालानी और चांदनी गांवों की खेती इन नहरों पर निर्भर है। त्यूणी बाजार से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित चांदनी गांव के अधिकांश किसान बैमौसमी सब्जियों का उत्पादन करते हैं। बाजार और सड़क से नजदीकी होने के कारण यहां के किसानों को अपनी उपज को बाजार तक पहुंचाने में सहूलियत रहती है, लेकिन दैवीय आपदा के कारण क्षेत्र की कई प्रमुख नहरें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ग्रामीणों के अनुसार चांदनी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.