हमीरपुर, जून 6 -- हमीरपुर, संवाददाता। आंधी में ध्वस्त हुए गांव के खम्भों को बदलवा कर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन सौपा है। कुरारा विकासक्षेत्र के भैसापाली गांव के ग्रामीणों ने दिए ज्ञापन में बताया कि बीते 28 मई को तेज आंधी और तूफान के चलते उनके गांव के पाल मुहल्ले, पंचायत भवन के पास लगे बिजली खम्भे टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए है। जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। उन्होंने बताया कि इस भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से बूढ़े और छोटे-छोटे बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने विद्युत विभाग के जेई और संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया था। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्हों...