क्षतिग्रस्त क्रॉस एवं एप्रोज की देर रात की मरम्मत
गोरखपुर, अप्रैल 25 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। आखिरकार लम्बे इंतजार के बाद आर्यन हॉस्पिटल के आगे मंदिर के पास क्षतिग्रस्त क्रॉस और उसके एप्रोच की नगर निगम ने शुक्रवार देर रात मरम्मत कर दी। इस एप्रोच के मरम्मत होने पर स्थानीय लोगों में खुशी व्याप्त है। हर रोज चार पहिया गाड़ियों का चेसिस और बम्पर इस क्षतिग्रस्त क्रॉस पर रगड़ खा जाता था। कई बार दो पहिया वाहन सवार अपनी गाड़ियां लेकर यहां गिर कर चोटिल हो जाते थे। उनकी गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो जाती थीं। स्थानीय नागरिक संजीव, रुपेश, दिव्यांश, सुरेश कुमार ने नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा के प्रति आभार जताया है। यह भी पढ़ें- नगर निगम ने देर रात क्षतिग्रस्त क्रॉस एवं एप्रोच की कराई मरम्मत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.