पलामू, मार्च 21 -- पाटन। प्रखंड के पाल्हेकला एवं गमेथा गांव के बीच दुर्गावती नदी पर स्थित पुल क्षतिग्रस्त होने से वाहनों का परिचालन बंद हो गया है। पुल का दो पीलर धंस गया है। करीब 35 साल पुराने इस पुल की स्थिति चार पहले से ही खतरनाक हो गया है। बीडीओ पाटन अमित झा एवं थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय ने क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया। बीडीओ ने बताया है कि करीब दो दर्जन गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया है। थाना प्रभारी बताया कि चार माह पूर्व ही चेतावनी से संबंधित सूचना बोर्ड पुल के दोनों तरफ लगवाया गया है। बीडीओ ने पुल के जीर्णोद्धार के लिए संबंधित विभाग को पत्र प्रेषित किया है। जिला पार्षद सदस्य संग्राम सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की परेशानी व प्रशासनिक रिपोर्ट के बावजूद निदान नहीं निकला जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.