हमीरपुर, अप्रैल 4 -- राठ। उरई बस स्टैंड स्थित रामबाग क्रिकेट मैदान में रामबाग प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के छठवें दिन शानदार क्रिकेट मैच आयोजित किए गए। शुक्रवार की रात पहले मुकाबले में मां महेश्वरी भेड़ी क्रिकेट टीम ने 10 ओवर में 85 रन बनाए सचिन यादव ने 55 रन का योगदान दिया। राजपूत ट्रेडर्स टीम की ओर से अमन यादव ने दो विकेट लिये। राजपूत ट्रेडर्स की टीम के बल्लेबाज प्रशांत महाराज ने 36 रन बनाकर टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी और मैन ऑफ द मैच चुने गए। दूसरे मैच में स्काई सिटी स्टार ने 10 ओवर में 86 रन बनाए जवाब में उतरी अलकछआ स्टार की टीम 71 रन ही बना सकी और 14 रन से हार गई। स्काई सिटी स्टार के नरेश मैन ऑफ द मैच चुने गए। तीसरे मैच में क्वेस्ट फॉर एजुकेशन की टीम ने 10 ओवर में 90 रन बनाए। 90 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगरपालिका की टीम 81 रन ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.