कानपुर, अप्रैल 9 -- कानपुर। डीबीएस कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग ने कानपुर क्वीयर वेलफेयर फाउंडेशन के साथ एक समझौता किया है। इससे शहर में एलजीबीटीक्यूआईए प्लस समुदाय के अधिकारों, शिक्षा, शोध और समावेशिता को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जाएगा। समझौते पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार और क्वीयर वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक अनुज पांडेय ने हस्ताक्षर किए। प्राचार्य ने बताया कि संगठन से जुड़े छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। इससे उन्हें उच्च शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया जा सके। इसके अलावा विभाग के शोधार्थी ट्रांसजेंडर और क्वीयर समुदाय से संबंधित इंटरवेंशन आधारित शोध कार्य, सर्वेक्षण तथा ट्रांसजेंडर विषय पर साहित्य निर्माण करेंगे। अकादमिक स्तर पर समुदाय की समझ और सशक्त हो सक...