पिथौरागढ़, जून 20 -- सौरभ धामी, पिथौरागढ़। जाजरदेवल पुलिस ने क्वीतड़ गांव में थाना दिवस का आयोजन किया। थानाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस गांव पहुंची। इस दौरान पुलिस ने ग्रामवासियों की समस्याओं व शिकायतों को सुनकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। बाद में पुलिस ने एसएसबी के जवानों के साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में संयुक्त रूप से गश्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...