हाजीपुर, मार्च 8 -- हाजीपुर। नि.सं. अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गदाई सराय के एक स्कूल में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रथम स्थान सरकारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय अकिलाबद के रिया कुमारी, द्वितीय स्थान उत्क्रमित मध्य विद्यालय गदाई सराय के विकास कुमार एवं तृतीय स्थान जिशान अली उत्क्रमित मध्य विद्यालय गदाई सराय के प्राप्त किया। जिसे मुख्य अतिथि बालेश्वर सिंह, सुदामा देवी कॉलेज अंधराबड़ के वीणा भारती एवं आयोजक जीतेंद्र नाथ ने संयुक्त रूप से पुरुस्कृत किया। मुख्य अतिथि वीणा भारती ने महिला दिवस पर सभी छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने की नसीहत दी। शिक्षक जीतेंद्र नाथ ने सभी छात्रों को आशीर्वाद के रूप में निःशुल्क मैटेरियल भी प्रदान किए। टेस्ट में लक्ष्मी, चांदनी, रितिका, आंचल, अंशु, आरती, छाया, प्रीति, रौशनी, सुहानी, सुहागन कु...