हल्द्वानी, मई 7 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। विद्यालय के चारों सदनों के बीच एक अंतर-सदन नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्रों ने पुरानी संस्कृति और सदाबहार संगीत (रेट्रो सॉन्ग) की शानदार प्रस्तुति दी। कलिंगा सदन ने प्रथम, मगध सदन ने द्वितीय, पाटलिपुत्र सदी ने तृतीय स्थान हासिल किया। संचालन शिक्षिका तनुजा पाठक, छात्रा भूमिका आर्या, दिव्यांशी पोखरिया ने किया। प्रबंधक आरपी सिंह, प्रबंधिका लिल्ली सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. बीबी पांडे आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...