नई दिल्ली, अगस्त 22 -- वेट लॉस करना है और हेल्दी रहना है तो डाइट में क्विनोआ शामिल कर लो। ये सलाह तो कई बार मिली होगी। लेकिन क्विनोआ खरीदने में घर का बजट हिल जा रहा तो टेंशन ना लें। अपने देसी फूड किसी भी मामले में इन महंगे अनाज से कम नहीं। क्विनोआ जैसे पोषक तत्व चाहिए तो अमरंथ या राजगिरा एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जिसमे आपको क्विनोआ से भी ज्यादा पोषण मिल जाएंगे। साथ ही फिटनेस कोच से जाने कि अमरंथ या राजगिरा से बनी कौन सी चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।क्विनोआ में कितनी है पोषक तत्व की मात्रा वैसे तो क्विनोआ को कंप्लीट प्रोटीन माना जाता है क्योंकि इसमे सारे जरूरी 9 अमीनो एसिड होते हैं। और अगर इसके पोषक तत्वों की बात करें तो एक कप पके हुए क्विनोआ यानि 185 ग्राम में लगभग 5 ग्राम फाइबर, 8 ग्राम प्रोटीन और कैलोरी 222 होती है। वहीं आयरन मा...