नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने कैरेबियन प्रीमियर लीग के 23वें मुकाबले में शतक लगाया। टी20 क्रिकेट में डिकॉक का ये 10वां शतक है। उनके शतक लगाने के बावजूद टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस शतकीय पारी से उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स बनाम बारबाडोस ट्राइडेंट्स मुकाबले में 57 गेंद में 106 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली और डेविड वॉर्नर के खास क्लब में जगह बना ली है। बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने उनके शतक की मदद से 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 217 रन बनाए। इसके जवाब में सेंट किट्स ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 220 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- ICC टेस्ट रैंकिंग में गिल को घाटा, भारत की नाक में दम करने वाले की आई मौजडिकॉक ने...