क्विज व रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं का चयन
समस्तीपुर, अगस्त 12 -- विभूतिपुर, निसं। प्रखंड के जगतारणी उच्चतर उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खम्हार में छात्र-छात्राओं के द्वारा "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम अंतर्गत क्विज एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसकी शुरुआत विद्यालय के चेतना सत्र में वंदे मातरम के सामूहिक गायन से किया गया। विद्यालय के वरीय शिक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की राष्ट्रीय चेतना का महत्वपूर्ण स्वर रहा है। सामूहिक गायन के माध्यम से विद्यार्थियों को इसके ऐतिहासिक महत्व एवं देशभक्ति की भावना से परिचित कराया गया। मौके पर विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि राष्ट्रभक्ति केवल भावनाओं में नहीं, बल्कि हमारे आचरण, कर्तव्य, अनुशासन और राष्ट्रहित में किए गए कार्यों में भी दिखाई देनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Bhabua Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.