पीलीभीत, मार्च 26 -- पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध अस्पताल के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से बुधवार को एलटी-2 में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हुमा खान, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वर्तिका अग्रवाल और डॉ. महेश कुमार पांडेय ने किया। प्रतियोगिता में सलीम खान, देवेन्द्र सिंह और खुशबू ने पहला स्थान पाया। प्रतियोगिता का प्रारंभिक चरण 18 मार्च को आयोजित हुआ था, जिसमें 17 टीमों के 51 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चार टीमों का चयन कर उन्हें फाइनल राउंड में शामिल किया गया। फाइनल राउंड में प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। छात्रों ने विषय ज्ञान, त्वरित निर्णय क्षमता और टीम वर्क का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बैच 2025 की टीम सलीम...