प्रयागराज, अगस्त 25 -- केपी ट्रेनिंग कॉलेज में 'मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय' के तहत स्वच्छता पखवाड़ा क्विज प्रतियोगिता और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्या प्रो. अंजना श्रीवास्तव रहीं। डिप्टी डायरेक्टर जागृति पांडे और नेशनल यूथ कोऑर्डिनेटर निर्मल कांत पांडे ने कार्यक्रम के उद्देश्य बताए। प्रतियोगिता में सौरभ पांडेय ने प्रथम, राहुल यादव ने द्वितीय और सचिन यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...