क्विज में मेडिकल कॉलेज की टीम रही अव्वल
देवरिया, मई 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर में आयोजित नेक्सस जूनियर क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही मेडिकल कॉलेज का गौरव बढ़ाया है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर में इकोलोन 2026 के तहत नेक्सस जूनियर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता तीनों प्रोफेशन एमबीबीएस से संबंधित विषयों पर आधारित एक मल्टीडिसिप्लिनरी क्विज़ थी। इसमें विभिन्न मेडिकल कॉलेजों की 17 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें मेडिकल कॉलेज, देवरिया की टीम ने भाग लिया, जिसमें एमबीबीस 2023 बैच के छात्र श्रेयंश व 2024 बैच के स्वयं पाण्डेय शामिल रहे। उन्होंने अपने ज्ञान, टीमवर्क व उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रारंभिक चरण में प्रथम स्थान प्राप्त किया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.