मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुरौल,एक संवाददाता। प्रखंड के चयनित स्कूलों में विभिन्न पोषण संबंधी गतिविधियों का गुरुवार को आयोजन किया गया। बेहतर पोषण एवं स्वस्थ खानपान की आदतों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय पोषण कार्यक्रम अंकुरण के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, महमदपुर मोहन में क्विज प्रतियोगिता हुई। इसमें आदित्य राज प्रथम, प्रिंस कुमार द्वितीय, सबीना परवीन ने तीसरा स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। परियोजना की मुख्य अन्वेषक डॉ. अनुज्ञा भारती, यूनिसेफ के प्रकाश देव, शिवम कुमार सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- क्विज में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले बच्चे सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...