चम्पावत, मार्च 12 -- लोहाघाट। लोहाघाट पीजी कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग की अंतर्विभागीय क्विज प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में बीएड विभाग ने बाजी मारी। विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना त्रिपाठी ने बताया कि बीएड विभाग के सूरज भट्ट व पंकज कुमार पहले, समाजशास्त्र की अर्पिता राय व दुर्गा धामी दूसरे और इतिहास के नीरज शर्मा व अंकिता चौबे तीसरे स्थान पर रहे। ज्योति विश्वकर्मा, राहुल चौहान, बबीता और प्राची अधिकारी को सांत्वना पुरस्कार मिला। यहां प्रभारी प्राचार्य डॉ. रेखा जोशी, डॉ. सीमा नेगी, डॉ. सुनील कुमार, राहुल कुमार, डॉ. उमा कांडपाल, मानसी, दीपक बोहरा, डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. रवि सनवाल, डॉ. सरस्वती भट्ट, डॉ. नीरज कांडपाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.