क्विज में पीजी बॉटनी विभाग रहा अव्वल
दरभंगा, मई 21 -- दरभंगा। एलएनएमयू में बुधवार को आयोजित अंतर विभागीय क्विज प्रतियोगिता में स्नातकोत्तर वनस्पति विज्ञान विभाग ने प्रथम स्थान हासिल कर शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दिया। स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान विभाग तथा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर भौतिकी विभाग के प्रतिभागी रहे। ज्ञान, तार्किक क्षमता और समसामयिक विषयों की समझ को परखने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता टीम में प्रेम प्रकाश कुमार, सुजीत कुमार और कृति कुमारी शामिल रहे, जबकि उप विजेता टीम में शाज़िया अहमद, अंशु कौशिकी और अंशिका कुमारी शामिल थे। यह भी पढ़ें- एलबीएसएम कॉलेज में कॅरियर काउंसिलिंग कार्यशाला का आयोजन, 250 विद्यार्थी हुए लाभान्वित तीसरे स्थान पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.