कानपुर, अगस्त 13 -- कानपुर। भारतीय बाल रोग अकादमी की ओर से 39 यूजी क्विज का आयोजन जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में हुआ। क्विज में चार टीमें व छह राउंड हुए। प्रतियोगिता में सभी टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंकों के आधार पर विजेताओ का निर्णय लिया गया। प्रथम स्थान पर डॉ अवंतिका सिंह, डॉ शिवांगी चंद्रा, द्वितीय स्थान पर डॉ आकृति वर्मा व महक दुबे रहीं। क्विज मास्टर के रूप में डॉ. अनुकृति मिश्रा, स्कोरर डॉ. रितुजा वर्मा रहीं। डॉ. शैलेन्द्र गौतम, डॉ. एके आर्या, डॉ. यशवंत राव, डॉ. अमितेश यादव, डॉ. प्रशांत प्रियदर्शिनी, डॉ. नेहा अग्रवाल समेत दो सौ मेडिकल छात्र मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ब्रेस्टफीडिंग चैंपियन माताओं का सम्मान यह भी पढ़ें- Kanpur News: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में कराया रुद्राभिषेक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...