रांची, जनवरी 4 -- रांची। जामा मस्जिद पुंदाग स्थित मदरसा अंजुमन इस्लाहुल में रविवार को क्विज और कुरआन खानी का आयोजन किया गया। सेंट्रल अंजुमन इस्लाहुल मुसलेमिन पुंदाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों पर प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें छात्रों ने इस्लामिक वाद-विवाद के साथ-साथ अंग्रेजी, विज्ञान और गणित विषयों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में सफल रहे बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर मस्जिद के इमाम कारी मौलाना आबिद हुसैन रिजवी, निशांत अंसारी और हाफिज कैसर रिजवी उपस्थित थे। इनके अलावा अंजुमन के सचिव जाबिर हुसैन रहबर, नायब सेक्रेटरी इकबाल नाजमी, नायब सदर इनायत हुसैन, खजांची मोख्तार अंसारी और हाजी इनामुल हक सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.