दुमका, मार्च 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान एवं नवाचार के तहत झारखंड शिक्षा परियोजना के जिला कार्यालय में क्विज प्रतियोगिता व विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सह प्रभाग प्रभारी डॉली कुमारी के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार एवं जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष हेम्ब्रम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। क्विज प्रतियोगिता में गोपीकांदर टीम की जुली टुडू, अंकित कुमार और प्रियंका कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।वहीं दुमका टीम की रेणुका कुमारी, हांसी रूज और राखी कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं। रानेश्वर टीम की इन्द्रानी मुर्मू, प्रीति पा...