पलामू, फरवरी 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनिका पाटन पलामू में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इसमें विद्यालय के 42 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान रौनक कुमार सोनी, द्वितीय स्थान आयुष कुमार और तृतीय स्थान प्रिंसी कुमारी ने प्राप्त किया। मौके पर स्कूल के प्राचार्य राजीव कुमार ने कहा कि इस तरह का आयोजन होने से छात्र -छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि विज्ञान दिवस 28 फरवरी को महान भौतिक वैज्ञानिक सीवी रमण द्वारा रमण प्रभाव की स्मृति में मनाया जाता है। इस अभूतपूर्व खोज के लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम में शिक्षक आश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.