क्विज प्रतियोगिता में माइनिंग इंजीनियरिंग टीम रही अव्वल
देवघर, जून 6 -- शहर के राजाभीठा स्थित मधुपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय टेक फेस्ट-2026 का समापन शनिवार को हो गया। दूसरे दिन विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, माइनिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, बीबीए और बीसीए के प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच आयोजित प्रतियोगिता में माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सिविल इंजीनियरिंग विभाग की टीम द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जेपी केसरी ने प्रमाण पत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. केसरी ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक और तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.