बाराबंकी, अक्टूबर 17 -- बाराबंकी। विकासखंड बंकी के ब्लॉक संसाधन केंद्र बंकी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ेल परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय आविष्कार क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी बंकी चंद्रशेखर यादव ने किया। प्रतियोगिता में विकासखंड के 56 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा छह से आठ तक के 168 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 25 छात्रों का चयन किया गया। इसके बाद चयनित प्रतिभागियों को पांच समूहों में बांटकर दो चक्रों की मौखिक प्रश्नावली परीक्षा कराई गई। मौखिक परीक्षा के परिणामस्वरूप पांच उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। इनमें कम्पोजिट विद्यालय फतेहसराय की कक्षा आठ की छात्रा रागिनी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.