हमीरपुर, मार्च 29 -- मौदहा, संवाददाता। विलुप्त होती गौरैया के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 'विश्व गौरैया दिवस' के अवसर पर 'आईसीटी की पाठशाला' द्वारा एक विशेष ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थापक एवं स्टेट आईसीटी अवॉर्डी शिक्षक इंजीनियर शेखर यादव ने किया। कार्यक्रम के अंतर्गत ऑनलाइन क्विज़ एवं गौरैया संरक्षण हेतु शपथ अभियान चलाया गया। जिसमें कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सिलौली के लगभग 60 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने न केवल क्विज़ में अपनी भागीदारी दर्ज कराई, बल्कि गौरैया के संरक्षण हेतु शपथ लेकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभाने का संकल्प लिया। सहायक अध्यापक हरिमोहन गुप्ता के नेतृत्व में विद्यालय में क्विज आयोजित की गई। कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.