कन्नौज, दिसम्बर 16 -- कन्नौज,संवाददाता। बच्चों के भीतर जिज्ञासा आधारित शिक्षा को प्रोत्साहित करने और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में 25 अंकों की लिखित परीक्षा हुई जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। इस लिखित परीक्षा के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 25 बच्चों का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को पांच-पांच के समूह में विभाजित कर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। शहर के संसाधन केंद्र में हुई इस प्रतियोगिता में विभिन्न कंपोजिट विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। क्विज प्रतियोगिता में नंदिनी, अंजली वर्मा कंपोजिट विद्यालय सरायमीरा, लक्ष्मी कंपोजिट विद्यालय बाजार कला, साक्षी कं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.