हमीरपुर, फरवरी 3 -- हमीरपुर। वन विभाग द्वारा जिला गंगा समिति के सहयोग से नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल विश्व आर्द्र भूमि दिवस यमुना तटबंध में मनाया। जिसमें सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज हमीरपुर के बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। इस दौरान बच्चों को सूक्ष्म जलपान कराने के साथ क्विज प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें अखिल व प्रवीण प्रथम, सचिन द्वितीय, शिखा, शगुन, प्रार्थना तृतीय स्थान पर रही। जबकि नासिर, भास्कर को पुरस्कार में बड़ी शील्ड, पानी की बोतल, लंच बॉक्स व डॉट पेन देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्या स्नेहा सचान, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे धीरेंद्र सिंह, वनरक्षक पुष्पेंद्र कुमार, संजय कुमार, आरिफ खान, जेआरएफ व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.