क्विज प्रतियोगिता के मेधावियों को मिला रियल लर्निंग का मौका
सिद्धार्थ, मार्च 23 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत इटवा बीआरसी से रविवार को 100 छात्र-छात्राओं का दल शैक्षिक भ्रमण के लिए गोरखपुर रवाना किया गया। यह सभी छात्र हाल ही में आयोजित ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हैं। दो बसों में सवार होकर छात्र एआरपी और शिक्षकों के नेतृत्व में उत्साह के साथ भ्रमण के लिए निकले। भ्रमण के दौरान छात्र गोरखपुर स्थित नक्षत्रालय, रेल म्यूजियम, चिड़ियाघर समेत विभिन्न शैक्षिक और ऐतिहासिक स्थलों का जायजा लेंगे।इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को कक्षा के बाहर व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ना और उनके भीतर वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है। एआरपी लोकेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण बच्चों के समग्र विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे छात्रों को पुस्तकीय ज्ञान के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.