बगहा, जून 25 -- बेतिया। नशा मुक्त भारत सप्ताह' के अंतर्गत "नशा मुक्त भारत अभियान - विकसित भारत की पहचान" विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत बेतिया के सरकारी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच क्विज , निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई प्रमुख विद्यालयों के कुल 75 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मीडिया पोषण के प्रभारी जावेद आलम ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और एक स्वस्थ, विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर होंगे जागरूकता कार्यक्रम यह भी पढ़ें- निबंध में लक्ष्मी, क्विज म...