क्विज के जूनियर वर्ग में जोका और सीनियर में सिलीगुड़ी विजेता
रांची, अगस्त 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। डीपीएस रांची की मेजबानी में शुक्रवार को आयोजित इंटर डीपीएस क्विज में विभिन्न स्कूलों के 90 विद्यार्थियों और 36 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में डीपीएस जोका (कोलकाता) प्रथम, डीपीएस दुर्गापुर द्वितीय और डीपीएस राउरकेला तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में डीपीएस सिलीगुड़ी ने पहला, डीपीएस रांची ने दूसरा और डीपीएस कलिंगा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डीपीएस सोसाइटी की निदेशक डॉली चन्ना, प्रो. गजेन्द्र प्रसाद सिंह और प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। यह भी पढ़ें- डीपीएस रांची में इंटर डीपीएस क्विज का शुभारंभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.