चाईबासा, सितम्बर 17 -- चाईबासा, संवाददाता। कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा भूगोल एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के सहयोग से पर्यावरण जागरूकता पर आधारित विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पीजी ब्लॉकए स्थित गैलरी 4 में किया गया। कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान, भूगोल एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता की। क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से ओजोन परत, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन एवं संबंधित समसामयिक विषयों पर प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान के साथ-साथ पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति उनकी जागरूकता को भी परखा गया। यह भी पढ़ें- ओजोन दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रत...