नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 में जीत का चौका लगाया। इस जीत के साथ PBKS पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल करने में भी कामयाब रही। MI vs PBKS मैच में क्विंटन डी कॉक ने शतक जड़ा, उनकी 112 रनों की नाबाद पारी के दम पर ही मुंबई की टीम 195 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही थी। इस स्कोर का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स के लिए सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने नाबाद 80 तो कप्तान श्रेयस अय्यर ने 66 रनों की पारी खेली और पंजाब की जीत में अहम भूमिका निभाई। मगर जब बात प्लेयर ऑफ द मैच की आई तो इन तीनों में से किसी खिलाड़ी को नहीं चुना गया। यह भी पढ़ें- युवी के 'गुरुमंत्र' ने लगाई पंजाब की नैया पार, प्रभसिमरन ने मैच के बाद खोला राज जी हां, MI vs PBKS मैच में प्लेयर ऑफ द ...