अलीगढ़, दिसम्बर 5 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के नामी रेरस्टोरेंट कहे जाने वाले सेंटर प्वाइंट स्थित क्वालिटी रेस्टोरेंट की दाल में कीड़ा निकलने की एक पोस्टल गुरूवार को एक्स पर वायरल हो गई। एफडीए ने वायरल पोस्ट का संज्ञान लेते हुए दाल का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा है। सेन्टर प्वाइंट पर स्थित क्वालिटी रेस्टोरेंट को लेकर गुरूवार को एक पोस्ट वायरल हुई। जिसमें एक फोटो में दाल जैसे दिखने वाले खाद्य पदार्थ में कीड़ा निकला हुआ दिखाई दे रहा था। कुछ ही देर में यह पोस्ट तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो गई। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय दीनानाथ यादव ने बताया की वायरल पोस्ट का संज्ञान लेते हुए रेस्टोरेंट से एफएसओ शिखा श्रीवास्तव ने दाल का नमूना लिया और साफ-सफाई को लेकर नोटिस जारी किया गया है। नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया जा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.