रामपुर, मई 9 -- शहर के चर्चित क्वालिटी बार प्रकरण में सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां और उनके परिजनों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। अदालत में शुक्रवार को चार्ज पर बहस शुरू हो गई। जिसके लिए आजम खां जिला जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। इस मामले में अगली सुनवाई 26 मई को होगी। मालूम हो कि सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे डीसीडीएफ के भवन में पूर्व में क्वालिटी बार चलता था। इसे बाद में आजम खां की पत्नी तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम के नाम कर दिया गया। इस मामले में प्रशासन की ओर से सिविल लाइंस कोतवाली में अभिलेखों में फर्जीवाड़ा कर क्वालिटी बार कब्जाने का मुकदमा कराया गया था, जिसकी विवेचना के बाद आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर दिया गया था। इस मामले का ट्रायल एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है, जह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.