क्वालिटी बार के स्वामी गगन कोर्ट में पेश, गवाही पांच को
रामपुर, अप्रैल 22 -- रामपुर। धोखाधड़ी में सजायाफ्ता सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां, उनकी पत्नी तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दर्ज चर्चित क्वालिटी बार प्रकरण में बुधवार को बार के स्वामी गगन अरोड़ा कोर्ट में पेश हुए। केस में अगली सुनवाई के लिए पांच मई की तारीख मुकर्रर की गई है। मालूम हो कि क्वालिटी बार के स्वामी गगन अरोड़ा ने आजम खां और परिवार पर जबरन क्वालिटी बार कब्जाने, गल्ले में रखी नकदी और सामान लूटने का आरोप लगाते हुए पूर्व में केस दर्ज कराया था। इस मामले का ट्रायल एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है। जिसमें वादी गगन अरोड़ा की गवाही होनी है। यह भी पढ़ें- अब्दुल्ला आजम की अपील पर बचाव पक्ष की बहस पूरी इसके लिए पिछले दिनों गगन अरोड़ा को वारंट जारी किया गया था। इस संबंध में बुधवार को गगन अरोड़ा कोर्ट में पेश हुए हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.