क्वालिटी चेकिंग करने गये जूनियर इंजीनियर का खंती में मिला शव
बदायूं, जून 28 -- उघैती में बदायूं-बिजनौर हाईवे पर चाचीपुर भट्ठा के समीप खंती में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान चौपाल सागर स्थित पीएनसी इंफ्राटेक में जूनियर इंजीनियर जितेंद्र चंदेल के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वे क्वालिटी चेकिंग करने गये थे लेकिन उनका शव बरामद हुआ है। उनकी बाइक खाई में पड़ी मिलने के कारण पुलिस हादसा बता रही है। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में नौगांवा कस्बे के निवासी जितेंद्र चदेल बदायूं की चौपाल सागर स्थित पीएनसी इंफ्राटेक में जूनियर इंजीनियर थे। शनिवार को इस्लामनगर के विक्रमपुर चरसौरा तक क्वालिटी चेकिंग को गये थे। देर शाम तक उनके वापस न आने पर बिनाबर थाने में गुमुशुदगी दर्ज कराई गई थी। रविवार को उघैती में बदायूं-बिजनौर हाईवे पर चाचीपुर भट्ठे के पास खंती में उनका शव मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.