क्वार्टर से वंचित कर्मियों को मिलेगा आवासीय भत्ता
चाईबासा, सितम्बर 25 -- चाईबासा, संवाददाता। खाद की कालाबाजारी और निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया व डीएपी की बिक्री के खिलाफ जिले के किसान गुरुवार को बैल के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। तीन दिन तक पदयात्रा तक पहुंचे इन किसानों ने एसडीओ को मांगपत्र सौंपा, साथ ही कार्रवाई न होने पर 15 दिन बाद भूख हड़ताल की चेतावनी दी। झारखंड बचाओ जनसंघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष व मंझारी के जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल के नेतृत्व में किसानों ने 22 सितंबर से मझगांव प्रखंड के घोड़ाबांधा से पदयात्रा शुरू की थी। किसानों ने खाद की बिक्री निर्धारित मूल्य पर सुनिश्चित कराने की मांग की। माधव चंद्र कुंकल ने कहा कि किसानों को खाद निर्धारित मूल्य से काफी अधिक कीमत पर खरीदनी पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूरिया की बोरी पर 266.50 रुपये अंकित होने के बावज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.