क्वार्टर फाइनल मैच में चीनी मिल ने बुद्धीपुरवा को हराया
लखीमपुरखीरी, जून 25 -- बेलरायां चीनी मिल प्रांगण में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार रात चीनी मिल और बुद्धीपुरवा टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। चीनी मिल टीम ने बुद्धीपुरवा को पांच विकेटों से हराकर मैच जीत लिया। नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे दिन हुए क्वार्टर फाइनल मैच में बुद्धीपुरवा टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 11.3 ओवरों में 66 रनों पर आलआउट हो गई। नीरज ने बेहतरीन गेंदबाजी करके तीन ओवरों में केवल आठ रन देकर पांच विकेट झपट लिए। इसका जवाब देने मैदान में उतरी चीनी मिल टीम ने 7.3 ओवरों में ही पांच विकेटों के नुकसान पर विजय पताका फहरा दी। चीनी मिल टीम के आयुष वर्मा ने 26 और आदित्य ने चौदह रन बनाए। इस दौरान चीनी मिल जीएम राजेश कुमार, चीफ इंजीनियर राजेंद्र सिंह, नितिन वर्मा, अमित वर्मा, अनुराग सिंह, अजीत सिंह सहित फ्रेंड्स क्लब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.